ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कांग्रेस पर जमकर बरसे PK..खुद तो सुधरती नहीं हमको भी डुबो देगी

VAISHALI: जन सुराज यात्रा के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीके ने कहा कि कांग्रेस ने हमारा जीत का ट्रैक रिकॉर्ड खराब करने का काम किया है

कांग्रेस पर जमकर बरसे PK..खुद तो सुधरती नहीं हमको भी डुबो देगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: जन सुराज यात्रा के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीके ने कहा कि कांग्रेस ने हमारा जीत का ट्रैक रिकॉर्ड खराब करने का काम किया है। कांग्रेस खुद सुधरती नहीं है उल्टे हमको भी डुबो देगी। प्रशांत किशोर ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि हमें इस पार्टी के साथ कभी काम नहीं करना है। 


दरअसल प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक निवास से की। रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीके ने इस जन सुराज यात्रा की शुरुआत की थी। बताते चलें प्रशांत किशोर महनार में रघुवंश प्रसाद सिंह के घर गये और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। प्रशांत किशोर ने यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं के साथ भी संवाद किया और जन सुराज की सोच से अवगत कराया। 


अपने इस यात्रा के दौरान ही प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपना हाथ जोड़ते हुए उन्‍होंने कहा कांग्रेस से साथ वो कभी काम नहीं करेंगे। वह ऐसी पार्टी है, वहांं ऐसी व्यवस्था है कि वो कभी सुधर ही नहीं सकती है। वो खुद तो डूबेगी ही हमको भी ले डुबेगी। इस दौरान प्रशांत किशोर ने अपना ट्रैक रिकॉर्ड भी गिनाया। 


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ जुड़े फिर कुछ मतभेद होने के बाद उनसे अलग भी हो गए। वही बिहार में नीतीश कुमार के साथ भी जुड़े। बिहार विकास मिशन चलाया। जिससे कई लोगों को रोजगार मिला। बिहार में 2015 में महागठबंधन की सरकार बनी। 2017 में पंजाब का चुनाव जीते। 2019 में जगनमोहन रेड्डी के साथ जुड़े और आंध्रा में चुनाव जीते। 2020 में केजरीवाल के साथ दिल्ली का चुनाव जीते। 2021 में तमिलनाडु और बंगाल जीते।


प्रशांत किशोर ने कहा कि 2017 में कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे इसलिए उत्तर प्रदेश में चुनाव हार गये। इसलिए हमने तय कर लिया कि कांग्रेस के साथ काम नहीं करेंगे यह ऐसी पार्टी है कि जो खुद तो सुधरती नहीं है अपने तो डूबती ही रहे है हमें भी डूबों देगी। दस साल में 11 चुनाव से जुड़े रहे एक ही चुनाव हारे हैं यूपी में वो भी कांग्रेस के कारण इसलिए इसके बाद तय किया कि कांग्रेस के साथ काम नहीं करेंगे। हारने के बाद लोग बहुत कुछ सिखता है। 








टैग्स