ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

'अपराधियों को दामाद की तरह बचाती है पुलिस ...', बोले पप्पू यादव... नेता करते है जात की ठेकेदारी और जनता भुगत रही सजा

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में एक मामला हाजीपुर से सामने आया। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पिछले द

'अपराधियों को दामाद की तरह बचाती है पुलिस ...', बोले पप्पू यादव... नेता करते है जात की ठेकेदारी और जनता भुगत रही सजा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में एक मामला हाजीपुर से सामने आया। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पिछले दिनों वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या गई। उसके बाद अब मृतक के परिजनों से मिलने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे। 


दरअसल, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन पप्पू यादव हाजीपुर के दिग्घी पहुंचे जहां पिछले दिनों वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। उसके बाद दिग्घी में मृतक शिवानंद यादव के घर भी पहुंचे। उन्होंने परिजन को ढाढस बढ़ाया और कहा कि इस दुख के घड़ी में हम प्रीत परिवार के साथ है। पंकज राय मेरे पारिवार के सदस्य के जैसे थे उनकी हत्या मेरे लिए निजी क्षति है।


उसके बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग जाति के ठेकेदार बनाकर घूमते हैं तो यहां भी हत्या यादवों की हुई है।  नित्यानंद बाबू,विपक्ष के नेता सभी लोग इसी जिला के हैं। लेकिन हाजीपुर में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आज जिनके पास 100 विधायक हैं वह भी जनता के लिए सड़क पर नहीं उतर सकते हैं। जबकि जनता को बचाना उनकी भी जिम्मेदारी है। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाजीपुर की पुलिस और अपराधी नेताओं के इशारों पर चलते हैं। पुलिस लगातार हुए दो हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला जोड़ रही है। लेकिन क्या प्रेम  करने की सजा हत्या है या उसके पिता की हत्या है ? पुलिस बस प्रेम प्रसंग से जोड़कर कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है।उन्होंने कहा कि हाजीपुर अपराधियों की फैक्ट्री बन गई है। जिसे स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। तभी हत्या यहां सरेआम हो रही है और पुलिस निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज रही है। यह है बिहार के लॉ एंड ऑर्डर का नया मॉडल।


पप्पू ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि हाजीपुर अपराध मुक्त कब होगा, मुझे समझ में नहीं आता है। लोग राजनीति करने के लिए आते हैं पुलिस अपराधियों को दामाद की तरह बचाती है और नेता जात की ठेकेदारी करते हैं। नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। साथ में मनीष कुमार उर्फ पिंटू यादव,रूपक कुमार भोला,सुजीत कुमार,नीलेश कुमार,चितरंजन यादव,आनंद देव, तंतु राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।