ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

उपचुनाव के प्रचार को फाइनल टच देने निकले ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा, बोले- महागठबंधन की जीत तय

PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर आज प्रचार का आखिरी दिन है। महागठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह निकल पड़े

उपचुनाव के प्रचार को फाइनल टच देने निकले ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा, बोले- महागठबंधन की जीत तय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर आज प्रचार का आखिरी दिन है। महागठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह निकल पड़े हैं। दोनों ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ हैं। 




पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जो चिराग मॉडल का इस्तेमाल किया था अब वह सतह पर आ गया है। चिराग के आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। नीतीश कुमार के चुनाव में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ नहीं हैं तो कैसे जाएंगे? बीजेपी के प्रचार के लिए मोदी जी क्यों नहीं आ जाते हैं ?




वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रचार पहले भी हुआ है लेकिन फाइनल टच देने के लिए हम जा रहे हैं। महागठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। बीजेपी के प्रचार से कुछ नहीं होगा। बीजेपी का रवैया सब जान गई है। दोनों जगह माहौल बहुत अच्छा है। दोनों विधानसभा में मतदाताओं की जबरदस्त गोलबंदी है। बीजेपी के साथ मरता क्या न करता वाली बात है। वे कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं। 


टैग्स