ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

तेजस्वी यादव को बच्चा कहने पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को खूब सुनाया

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा तेजस्वी यादव को बच्चा कहे जाने पर आरजेडी भड़क उठी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने गुरुवार को कहा कि - तेजस्

तेजस्वी यादव को बच्चा कहने पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को खूब सुनाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा तेजस्वी यादव को बच्चा कहे जाने पर आरजेडी भड़क उठी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने गुरुवार को कहा कि -  तेजस्वी बच्चा है, यह कह कर तेजस्वी का कद छोटा नहीं किया जा सकता है। तेजस्वी ने सरकार में और उसके बाद भी जिस शालीनता व परिवक्वता का परिचय दिया है, उससे उनका कद बहुत ऊंचा हुआ है। शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को अतीत और तेजस्वी यादव को भविष्य बताया है।


उन्होंने कहा कि औरतें सांझ होने के बाद घर से निकलती नहीं थी, इस बात की दुहाई कब तक दी जाएगी। लोग यह जानना चाहते हैं कि बिहार सरकार में जितनी नौकरियां पिछले सत्रह महीनों में मिलीं वह पिछले सत्रह अठारह वर्ष में क्यों नहीं मिलीं? शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि - पिछले विधानसभा के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनेगी तो हम दस लाख युवाओं को सरकार में नौकरी देंगे। सत्रह महीना पूर्व जब नीतीश जी पुनः महागठबंधन में शामिल हुए तो कैसे सबकुछ बदल गया। कैसे अपना लिया गया और जितनी नौकरियां दी गयी, उतनी तो इसके पहले कभी नहीं मिली थी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि पहले कितने लोगों को रोजगार मिलता था? पहले पढ़ाई का क्या स्तर था? वर्ष 2005 से पहले के क्या हालात थे? इन लोगों का जब राज था तब क्या-क्या होता था? लोग शाम के बाद बाहर नहीं निकलते थे। पहले यहां कोई विकास कार्य नहीं होता था। सारा काम 2005 के बाद हुआ। सड़कें बनीं, बड़े-बड़े भवन बने। हर घर तक पक्की सड़कें बनी। लोगों के इलाज की सारी व्यवस्था की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा- मेरा एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास करना है। इसी में लगा रहता हूं, लगा रहूंगा।