ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

तेजस्वी को लगने लगा है डर ! बोले ... यहां हमलोग बाटेंगे नौकरी, वहां शुरू हो जाएगा ED और CBI की छापेमारी

PATNA : हम लोगों ने जो वादा किया था सभी लोगों ने मिलकर पूरा किया है। यह सिलसिला जो है वह रुकेगा नहीं बल्कि यह एक शुरुआत है। भाजपा पर भगवान का आशीर्वाद रहे हम तो यही कहेंगे। बीजेपी

तेजस्वी को लगने लगा है डर ! बोले ... यहां हमलोग बाटेंगे नौकरी, वहां शुरू हो जाएगा ED और CBI की छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हम लोगों ने जो वादा किया था सभी लोगों ने मिलकर पूरा किया है। यह सिलसिला जो है वह रुकेगा नहीं बल्कि यह एक शुरुआत है। भाजपा पर भगवान का आशीर्वाद रहे हम तो यही कहेंगे। बीजेपी वालों को यह मालूम होना चाहिए की 2 महीने के अंदर कितने लोगों को हम लोगों ने नौकरियां दी है। यह बातें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कही है।


पूरे देश में पहली बार लाखों की संख्या में एक विभाग के तरफ से बहाली ली गई है। 1 दिन में लाखों लोगों को नियुक्ति पत्र बनता जा रहा है ऐसे में बीजेपी की तकलीफ तो बढ़ेगी ही। यहां हम लोग नौकरी बाटेंगे वहां वह लोग फिर से ईडी और सीबीआई की छापेमारी शुरू कर देंगे। तो ये जो सिलसिला जो है वो चलता रहेगा। देखिए हमलोग जो कहते हैं वो करते हैं। भले वो लोग जो कहते हैं वो सिर्फ जुमलाबाजी होता है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि- भाजपा के लोग 18 साल तक बिहार की गद्दी पर रहें न, केंद्र की सरकार में रहें, डबल इंजन की सरकार में रहें। क्यों नहीं हज़ारों में भी नौकरियां दी ? दे देते नौकरी हमलोगों ने कौन सा मना कर रखा था। देश के जो सबसे बड़े महानायक है उनका नाटक तो चलबे न करेगा। इसमें कौन सा नया बात है।


उधर, सीएम नीतीश कुमार के तरफ से क्रेडिट लेने से जुड़ें सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि- आप लोगों को समझना चाहिए की क्रेडिट की बात ही नहीं है। हमलोग तो शुरू से ही कह रहे हैं की भाई हमलोग की सरकार ही इसलिए बनी है कि हम सभी लोगों को नौकरी दें। मुख्यमंत्री जी को हम बधाई देते हैं की उनके मार्गदर्शन में महागठबंधन की सरकार ने टीचरों की इतनी बड़ी संख्या में नौकरी दी है। 

पटना से इंद्रजीत की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें