ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Politics: ‘आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी, अपनी औकात में रहे पाक’, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले तेजस्वी

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान पर जमकर बरसे. तेजस्वी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी औकात में रहे.

Bihar Politics
पाकिस्तान को तेजस्वी की चेतावनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा और पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए। 


उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है और देश की जनता को उस पर पूरा विश्वास है। तेजस्वी यादव ने कहा,"जो भी निर्णय सेना लेती है, हम सबको उस पर भरोसा होता है। इतिहास गवाह है कि हमारी सेना ने हर बार अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया है।


वहीं बख्तियारपुर फोरलेन पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि "अगर किसी की जान बच सकती है तो हमें जरूर मदद करनी चाहिए। सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं, इसलिए मानवता के आधार पर आगे आकर मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है।


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,"उन्हें लगा कि अब समय हो गया है, तो उन्होंने सही निर्णय लिया। उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अब युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और उम्मीद है कि वे कोहली और रोहित शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता