ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

तेजस्वी के दावे पर प्रशांत किशोर का तंज: बोले- लालू के लड़के हैं केवल यही उनकी पहचान, क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे

PATNA: बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के निशाने पर नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव हमेशा से रहे हैं

तेजस्वी के दावे पर प्रशांत किशोर का तंज: बोले- लालू के लड़के हैं केवल यही उनकी पहचान, क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के निशाने पर नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव हमेशा से रहे हैं। प्रशांत किशोर बारी-बारी से इन्हें अपने निशाने पर लेते हैं और हमले बोलते रहते हैं। प्रशांत किशोर के निशाने पर एक बार फिर से तेजस्वी यादव आ गए हैं। 


दरअसल, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने खुद को एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बताया था और दावा किया था कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं। तेजस्वी के इस दावे पर प्रशांत किशोर ने जोरदार हमला बोला है।


पीके ने कहा कि तेजस्वी 9वीं कक्षा में फेल हो गए और जब वह क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की असली पहचान क्या है? सिर्फ इसलिए कि वह लालू यादव के बेटे हैं। इसी वजह से वह RJD के नेता भी हैं और इसी वजह से उन्हें बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।


प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के काम की भी आलोचना करते हुए कहा कि तेजस्वी को प्रशांत किशोर की चुनौती है कि वह जीडीपी को परिभाषित कर दें। उनका किसी महत्वपूर्ण मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी और आरजेडी की राजनीति सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकरचुनावजीतनाहै।