ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: ‘हमारी सरकार बनी तो बिहार में नहीं लागू होने देंगे वक्फ संशोधन बिल’ तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में उनकी सरकार बनी तो वह राज्य में वक्फ संशोधन बिल को लागू नहीं होने देंगे.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बिल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में अगर उनकी सरकार आई तो वह राज्य में वक्फ बिल को लागू नहीं होने देंगे और उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।


तेजस्वी ने वक्फ संशोधन बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि बीजेपी के लोग ध्रुवीकरण की राजनीति कर के देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। देश में जो बड़े मुद्दे हैं उनसे लोगों का ध्यान भटका कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। आरएसएस और बीजेपी को संविधान विरोधी बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है।


उन्होंने कहा कि यह लोग नागपुरिया कानून को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। हमलोग उसूलों की राजनीति करते हैं और सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता को मानने वाले लोग हैं। सत्ता में रहें या न रहें लेकिन कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। इस लड़ाई को हम जारी रखेंगे। जो पार्टियां और नेता खुद को सेक्यूलर बताते थे उनका असली चेहरा सामने आ गया है।


तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग स्वार्थ की राजनीति करते हैं। अब कोई कितना भी सफाई दे ले लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। जिस तरह से हम आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं उसी तरह आरजेडी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मुसलमान, दलित और पिछड़े को मुख्यधारा से दूर करना चाहती है।