ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: ‘हम भारत सरकार के हर फैसले के साथ’ पहलगाम हमले पर फिर बोले तेजस्वी यादव

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए तेजस्वी ने एक बार फिर से कहा है कि पूरा विपक्ष भारत सरकार के हर फैसले के साथ है. आतंकवादियों के किसी हाल में नहीं बख्शा जाना चाहिए.

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जम्मू-कश्मिर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की बेरहमी से जान ले ली थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रही है। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा विपक्ष मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ा है।


तेजस्वी ने कहा कि आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए और जबतक आतंकवाद खत्म नहीं होगा तबतक पहलगाम जैसी घटनाएं होती रहेंगी। हमलोगों की पहली चिंता है कि देश और देश के लोग सुरक्षित रहें। भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी हमलोग पूरी तरह से साथ रहेंगे। दिल्ली में हुई ऑल पार्टी मीटिंग में भी इस बात को स्पष्ट किया जा चुका है।


तेजस्वी ने कहा कि भारत सरकार जो भी एक्शन लेगी हमलोग साथ हैं, इस मामले में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम लोगों की लड़ाई धर्म पूछकर मारने वालों से भी है और जात पूछकर मारने वालों से भी है। इसपर किसी को कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। अभी पूरा देश एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ हमलोगों को एक्शन लेने की जरुरत है। आतंकवाद हो या अपराध, इसकी कोई न तो जाति होती है और ना ही कोई धर्म होता है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता