ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

तेजस्वी के लिए जेट प्लेन खरीद रहे नीतीश, सुशील मोदी बोले- उन्हें सीएम बनाने की हो रही तैयारी

PATNA : मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए स्वीकृति मिली, जिसको लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। इस एजेंडे पर मुहर लगने के बाद बीजेपी नेता सुश

तेजस्वी के लिए जेट प्लेन खरीद रहे नीतीश, सुशील मोदी बोले- उन्हें सीएम बनाने की हो रही तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए स्वीकृति मिली, जिसको लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। इस एजेंडे पर मुहर लगने के बाद बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी के दवाब में आकर जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर के पीछे के कई राज भी खोल दिए हैं। 




सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार 2024 की चुनावी तैयारी में जुटे हैं। वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं और इसीलिए वे जेट प्लेन खरीद रहे हैं ताकि तेजस्वी यादव सीएम बनने के बाद इससे घूम सकें। मोदी ने कहा है कि अन्य राज्यों की सरकार जेट प्लेन या हेलीकॉप्टर नहीं खरीदती है बल्कि लीज पर लेती है। लीज पर प्लेन लेने से उन्हें मेन्टेनेन्स का खर्चा नहीं देना पड़ता है। लेकिन नीतीश कुमार करोड़ों रूपये खर्च कर प्लेन खरीदेंगे और फिर इसे मेंटेन करने में रूपये खर्च करेंगे। 




वहीं, पीएम मोदी की बैठकों से नीतीश की दूरी बनाए जाने पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को धोखा दिया है। इसके बाद वे नरेंद्र मोदी से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। नीतीश को लगता है कि मैं किस मुंह से मैं पीएम मोदी का सामना करूं लेकिन वे कब तक बचेंगे ? एक न एक दिन उन्हें मोदी से आंख मिलाना ही पड़ेगा। जब प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर आएंगे तो उनके स्वागत के लिए नीतीश को जाना ही पड़ेगा। वहीं, सुशील कुमार मोदी ने 2024 चुनाव पर कहा कि ये राजनीतिक उथल-पुथल वाला साल रहेगा। 

टैग्स