ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Politics: 'ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं' 35 सेकंड में तेजस्वी ने खोल दी नीतीश सरकार की पोल

Bihar Politics: पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने एक्स पर 35 सेकंड का वीडियो जारी कर नीतीश सरकार की पोर खोलने की कोशिश की है.

Bihar Politics
सरकार को घेरने की कोशिश
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होने लगी है। विपक्षी दल अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है और 35 सेकंड का वीडियो जारी कर कविता के जरिए सरकार की पोल खोलने की कोशिश की है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “युवाओं को नौकरी नहीं, कामगारों को काम नहीं, अपराध पर लगाम नहीं, पलायन पर कोई रोक नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं, बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं, ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं, 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं”। तेजस्वी ने इसके साथ 35 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. 


वीडियो में कवि सम्मेलन के जरिए बिहार की एनडीए सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धि पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में एक कवि कविता कहते हुए नजर आ रहा है। दूसरी तरफ सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्टून बनाया गया है जबकि बीच में बिहार के नक्शा बना है और उसके भीतर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री का वीडियो दिखाया गया है। इस 35 सेकंड के वीडियो के जरिए तेजस्वी ने बिहार सरकार की पोल खोलने की कोशिश की है।


बता दें कि तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के जरिए लगातार सरकार की खामियों को उजागर करते रहे हैं। चाहे बिहार में भ्रष्टाचार की बात हो या बढ़ते अपराध का मामला, तेजस्वी अक्सर एक्स के जरिए बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। अब एक बार फिर से तेजस्वी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की है और कहा है कि ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता