ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: मरीन ड्राइव पर दिखा तेजस्वी का नया अंदाज, लालू यादव के गाने पर जमकर लचकाए कमर; देखें यह वीडियो

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले भारत गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा सफलतापूर्वक समाप्त हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव पर डांस करते और रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव होने में बहुत काम ही दिन रह गए है। ऐसे में सभी चुनावी पार्टियों पर दवाब बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इंडिया गठबंधन का बीते दिन वोटर अधिकार यात्रा का समापन हुआ है, जो 17 अगस्त से शुरू हुआ था। ऐसे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि वोटर अधिकार यात्रा के समापन होते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ठुमका लगाते और रील बनाते हुए दिखे है, जसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव पर डांस करते और रील बनाते हुए दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ युवकों के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस रील में खेसारी लाल यादव के गानें “तेजस्वी के बिना सुधार ना होई, लालू बिना चालू ई बिहार ना होई... पर युवाओं के साथ जमकर ठुमका लगाया है। 


इसके साथ ही तेजस्वी यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया और उत्साहित अंदाज में लिखा है कि “एक अच्छे नेता की पहचान ही यहीं है कि अपने समर्थकों को कभी नाराज नहीं होने देते... कल मरीन ड्राइव पर कुछ लोग Reels बना रहे थे तभी तेजस्वी भैया का काफिला देख रोक कर लोगों ने विडिओ बनाने की जिद करने लगे... उसके बाद का विडिओ आप देख ही रहे हैं..”

https://www.facebook.com/reel/1472933503981512


वीडियो वायरल होने के बाद रोहिणी आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि भावी मुख्यमंत्री... और इसे साझा किया है, जिसने प्रशंसकों और समर्थकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है। वीडियो देखर साफ पता चल रहा है कि यह वीडियो रात के समय का है। इस वीडियो ने चुनावी माहौल में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। 


तेजस्वी यादव का यह उत्सवात्मक अंदाज उनके समर्थकों को काफी उत्साहित कर रहा है, जबकि विपक्षी दलों ने इसे लेकर भी अपने-अपने मत प्रकट किए हैं। मतदान के दिन करीब आते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां और भी तेज होती जा रही हैं, और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं।