ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेताया

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन, NEET पेपर लीक और तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर एनडीए सरकार और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गिरफ्तार छात्रों की जल्द रिहाई नहीं होने पर राजनीतिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। विदेश दौरे से लौटने के बाद तेजस्वी लगातार छात्र आंदोलन, NEET पेपर लीक मामले और अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो इसका राजनीतिक खामियाजा एनडीए सरकार को भुगतना पड़ेगा।



सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों को अब तक रिहा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है और यदि छात्रों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। तेजस्वी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दे चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तार छात्रों को सोमवार तक रिहा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।



तेजस्वी यादव ने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।



उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की है। उनके अनुसार, प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और समझौते के बावजूद हजारों छात्रों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।



तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को भी सरकार की तानाशाही का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं और छात्रों को निशाना बनाकर सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है।



गौरतलब है कि 25 जुलाई की रात तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर केंद्रीय कारागार भेज दिया है। जेल सूत्रों के अनुसार, बेउर जेल पहुंचने के बाद सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें जेल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में निगरानी में रखा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता