ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवाल

Bihar Politics: जीडीपी के आंकड़ों को लेकर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि असली GDP लोगों की जेब और रसोई से दिखाई देती है। तेजस्वी ने महंगाई, बेरोजगारी, घरेलू कर्ज और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल किए।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जीडीपी को लेकर देश में नई सियासत शुरू हो गई है। पीएम मोदी के दावे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए।



तेजस्वी यादव ने कहा कि, “मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है।



प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले।



मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है।  रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं।



तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है।



तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा?



मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे   बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता