ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तेजस्वी ने दी बिहार चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, कहा..पहले वोटर सरकार चुनते थे..अब सरकार वोटर चुन रही है

तेजस्वी यादव ने SIR ड्राइव को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि जब निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा तो बहिष्कार भी विकल्प हो सकता है। बोले, अब सरकार वोटर चुन रही है, न कि वोटर सरकार।

Bihar
तेजस्वी का बड़ा बयान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने SIR (Special Intensive Revision) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया ने जब पूछा कि क्या विपक्ष आपसी सहमति से चुनाव बहिष्कार का फैसला ले सकती है क्या? तब तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर भी चर्चा हो सकती है। हम देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और सबकी राय क्या है? 


तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनाव के बॉयकॉट पर हम चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद पता करेंगे कि जनता क्या चाहती है और बाकी पार्टियां क्या चाहती हैं? तेजस्वी ने आगे कहा कि जब चुनाव ईमानदारी से करवाया ही नहीं जा रहा तो चुनाव ही क्यों करवा रहे हैं। ऐसा करे कि भाजपा को एक्सटेंशन दे दो। उन्होंने कहा कि चुनाव कांप्रेमाइज हो चुका है। अभी तक चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया। बिहार में चुनाव होने जा रहा है और इसी बीच अचानक से इतना बड़ा ड्राइव चला दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण का काम दो दिन और चलेगा। तेजस्वी ने कहा कि पहले वोटर्स सरकार को चुनते थे लेकिन अब सरकार वोटर्स चुन रही है।