ब्रेकिंग
पूर्णिया में चाची और भतीजे के अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पीट-पीटकर हत्याजमुई में पुलिस टीम पर हमला, फरार अपराधी ढीबू यादव गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी घायल‘नीतीश कुमार ही मालिक हैं, जिसको भी चुनना है वही चुनेंगे’, JDU की बैठक के बाद बोले अनंत सिंहतेजस्वी यादव का डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला, कहा- 5 महीने में एक भी नया काम नहीं, विकास का विजन हुआ गायबविजय सिन्हा की हुंकार! परशुराम की तरह बिना झुके-रुके भूमिका निर्वहन करने का किया आह्वानपूर्णिया में चाची और भतीजे के अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पीट-पीटकर हत्याजमुई में पुलिस टीम पर हमला, फरार अपराधी ढीबू यादव गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी घायल‘नीतीश कुमार ही मालिक हैं, जिसको भी चुनना है वही चुनेंगे’, JDU की बैठक के बाद बोले अनंत सिंहतेजस्वी यादव का डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला, कहा- 5 महीने में एक भी नया काम नहीं, विकास का विजन हुआ गायबविजय सिन्हा की हुंकार! परशुराम की तरह बिना झुके-रुके भूमिका निर्वहन करने का किया आह्वान

तेजस्वी यादव का डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला, कहा- 5 महीने में एक भी नया काम नहीं, विकास का विजन हुआ गायब

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 महीने में कोई ठोस काम नहीं हुआ, सरकार बिना विजन और रोडमैप के काम कर रही है।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्श पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और सरकार से काम का हिसाब मांग दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में सरकार ने एक भी नया काम नहीं किया है और उसके पास विकास का कोई विजन नहीं बचा है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “गणतंत्र का गला घोंट कर तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनाई गई काम रहित एनडीए सरकार 𝟓 महीने 𝟕 दिन से खाली बैठ झूठ, फरेब, प्रपंच और पाखंड का वाद्ययंत्र बजा रही है। नई सरकार बिना किसी स्पष्ट दिशा, दीर्घकालिक योजना, बिना विजन, बिना रोडमैप, बिना ब्लूप्रिंट, बिना विस्तृत कार्ययोजना और बगैर किसी टाइमलाइन के अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष का 𝟒𝟑.𝟐𝟗% समय आज तक व्यर्थ कर चुकी है। वैसे भी नए वजीर के पास कितनी 𝐃𝐞𝐩𝐭𝐡, 𝐫𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠 और 𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 है यह तो संपूर्ण बिहार जानता है।


विगत 𝟐𝟑 हफ्तों में इस नई सरकार ने कोई एक नया कार्य नहीं किया सिवाय वही घिसी-पिट्टी पुरातन बातें और झूठ परोसने के। बिहार में महीनों से कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई और अब नई सरकार के नए मुखिया भी एक महीने तक अपना कैबिनेट नहीं गठित कर पाएंगे क्योंकि अब बिहार; बिहार से नहीं बल्कि दो गुजराती बंधुओं के रिमोट से चलता है। थक-हार कर जब कुछ नहीं करने को शेष रहेगा तब फुर्सत के वक़्त बिहार के बारे में सोचा जाएगा तब तक 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 𝐂𝐌 इधर-उधर घूम कर रील बनवाकर 𝐓𝐢𝐦𝐞 𝐏𝐚𝐬𝐬 करते रहेंगे। 


बिहारवासी आज पश्चाताप के आँसू बहा रहे है क्योंकि अभी तक बिहार को बिहारियों ने अपने स्वाभिमान, गरिमा, परिश्रम और आत्मसम्मान से चलाया है लेकिन राजनीतिक जीवन की अंतिम अवस्था में कुर्सी से लिपटे रहने की तड़प में एनडीए के मौकापरस्त, कमजोर और डरपोक नेताओं ने सुख-सुविधा के लालच में देश के सबसे अधिक 𝟔𝟎% युवा आबादी वाले बिहार राज्य की अस्मिता के साथ सौदा कर लिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इनकी भोगविलासिता का भुगतान अब बिहार के बेरोजगार युवाओं, छात्रों और मेहनतकश नागरिकों को करना पड़ रहा है”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें