ब्रेकिंग
विधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणा सागर बनें RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता, लालू प्रसाद ने किया मनोनीत

PATNA: तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर को आरजेडी ने अहम जिम्मेवारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर करुणा सागर को आरजेडी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मन

तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणा सागर बनें RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता, लालू प्रसाद ने किया मनोनीत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर को आरजेडी ने अहम जिम्मेवारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर करुणा सागर को आरजेडी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त करने के बाद पिछले दिनों आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की थी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी।


बीते सात मई को राजद के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव सहित राजद के कई नेताओं ने करुणासागर का पार्टी में स्वागत किया था। ससे पहले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने राजद सुप्रीमों लालू यादव से मुलाक़ात की थी।


बता दें कि करुणा सागर कई वर्षों तक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान विभिन्न केन्द्रीय एजेंसियों में अपनी सेवा दे चुके हैं। करुणा सागर तमिलनाडु कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) में निदेशक आधुनिकीकरण के पद पर भी रह चुके हैं। इन्होंने बिहार के धार्मिक और स्थापत्य परिदृश्य में एक अनोखा कार्य भी किया है। इन्होंने पटना जिले के धमौल गांव में दक्षिण भारतीय शैली में एक मंदिर का निर्माण शुरू किया था।


करुणासागर तमिलनाडु में डीजीपी (वेलफेयर) के पद पर रहे और हाल में ही हुए बिहार के मजदूरों के साथ कथित हिंसा मामले में सुर्खियों में आए थे। करुणा सागर उस दौरान सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से इस मामले में प्रतिक्रिया देते थे और तमिलनाडु को बिहार के मजदूरों के लिए सेफ जगह बताते रहे थे। अब उन्होंने आरजेडी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।

टैग्स