ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नीतीश सरकार पर भड़के चिराग पासवान, सड़कों की खराब हालत पर फोड़ा ठीकरा

SIWAN :बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा के दौरान एक बार फिर एलजेपी सुप्रीमो ने बिहार की नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। बिहार की सड़कों की जर्जर स्थिति पर भड़कते हुए चिराग पासव

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SIWAN :बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट यात्रा के दौरान एक बार फिर एलजेपी सुप्रीमो ने बिहार की नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। बिहार की सड़कों की जर्जर स्थिति पर भड़कते हुए चिराग पासवान ने बिहार सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहीं चिराग ने ये भी कह दिया कि वे बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।


बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के क्रम में  लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीवान पहुंचे। जहां उन्होनें नीतीश सरकार पर हमला जारी रखा। लगातार नियोजित शिक्षकों के हक की मांग उठा रहे और लॉ एंड आर्डर पर सरकार को घेर रहे चिराग पासवान के इस बार बिहार की सड़कों पर सरकार को घेरा। चिराग पासवान ने कहा कि सड़कों की दुर्गति के लिए राज्य सरकार जिम्मेवार है। बेहतर सड़कों का निर्माण कराना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है और इसके लिए केन्द्र सरकार से बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत है जिसकी कमी राज्य सरकार में साफ तौर पर दिख रही है। नतीजतन बिहार की सड़कों का हालत बिगड़ गयी है।


वहीं इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि इस बार लोजपा बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। वहीं चिराग पासवान ने नियोजित शिक्षकों की मांगों का फिर से समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगे जायज है उसे सरकार को पूरा करना चाहिए।चिराग पासवान ने 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में प्रदेश स्तर पर बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की महारैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया। उन्होनें लोगों से बड़ी संख्या में आप लोगों को गांधी मैदान आना है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का  लोजपा जिलाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह कुशवाहा,मुज़फ्फर इमाम,सुनील पासवान और सूरज गुप्ता सहित कई लोजपा नेताओं ने फूलों का माल पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता