ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

लालू की वर्चुअल मीटिंग पर शहाबुद्दीन का साया, RJD विधायक ने खोला मोर्चा

SIWAN : लगभग साढ़े 3 साल बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सक्रिय राजनीति में आज वापसी कर रहे हैं. लालू यादव आज वर्चुअल मीटिंग करने वाले हैं लेकिन उनकी इस मीटिंग पर दिवंगत स

लालू की वर्चुअल मीटिंग पर शहाबुद्दीन का साया, RJD विधायक ने खोला मोर्चा
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : लगभग साढ़े 3 साल बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सक्रिय राजनीति में आज वापसी कर रहे हैं. लालू यादव आज वर्चुअल मीटिंग करने वाले हैं लेकिन उनकी इस मीटिंग पर दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का साया पड़ता दिख रहा है. शहाबुद्दीन के समर्थकों में लगातार लालू प्रसाद यादव और आरजेडी नेतृत्व को लेकर नाराजगी है और ऐसे में अब लालू की वर्चुअल मीटिंग से शहाबुद्दीन के समर्थक माने जाने वाले विधायक ने दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. 


रघुनाथपुर से आरजेडी के विधायक और शहाबुद्दीन के खास माने जाने वाले हरिशंकर यादव ने एक बार फिर कहा है कि उनकी वफादारी शहाबुद्दीन साहब के परिवार के साथ है ना कि लालू परिवार के साथ. उन्होंने कहा कि लालू यादव या तेजस्वी यादव के कहने पर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. शहाबुद्दीन के कहने पर उन्होंने आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ा और जीता भी. उनका लालू या उनके परिवार से कोई लगाव नहीं है. उनकी सारी वफ़ादारी शहाबुद्दीन और उनके परिवार के साथ है. 


दरअसल, बीते दिनों पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना के कारण हुए निधन के बाद से उनके समर्थकों में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है. शहाबुद्दीन के समर्थक यह मानते हैं कि लालू यादव या उनके परिवार ने उनके नेता को बचाने की कोई पहल नहीं की. जब उन्हें दफनाने की बात हुई तब भी लालू यादव से कोई मदद नहीं मिली. इस बात पर आरजेडी के विधायकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. 


वहीं विधायक हरिशंकर यादव ने यह साफ कह दिया है कि उनका लालू यादव या उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है उनकी वफादारी शहाबुद्दीन और उनके परिवार के साथ है जैसा भी उनका परिवार करने को कहेगा वह वैसा ही करेंगे. ऐसे में इस बात की उम्मीद नहीं जताई जा सकती है कि हरिशंकर यादव और पार्टी की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होंगे. 

टैग्स