ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU के पूर्व विधायक से मिलीं हिना शहाब, एक बार फिर गर्म हुआ कयासों का बाजार

SIWAN:आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह से मुलाकात की। हिना शहाब और श्याम बहादुर सिंह की इस मुलाकात के बाद एक

JDU के पूर्व विधायक से मिलीं हिना शहाब, एक बार फिर गर्म हुआ कयासों का बाजार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN:आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह से मुलाकात की। हिना शहाब और श्याम बहादुर सिंह की इस मुलाकात के बाद एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। यह चर्चा होने लगी कि हिना शहाब महागठबंधन में शामिल हो सकती है। 


बता दें कि मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से हिना शहाब लंबे अर्से से आरजेडी से नाराज चल रही हैं और फिलहाल दूरी बना रखी हैं। हिना शहाब के कभी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में तो कभी लोजपा रामविलास में जाने की चर्चा भी होती रही है। लेकिन इस बार जेडीयू नेता से मिलने के बाद एक बार फिर से कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। 


हालांकि जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादूर सिंह से हिना शहाब की हुई मुलाकात को राजनैतिक नहीं थी। श्याम बहादूर सिंह की मां के निधन के बाद उनके श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए हिना शहाब पूर्व विधायक के घर पर पहुंची थी। हिना शहाब की जेडीयू नेता से मुलाकात के बाद अब राजनीति तेज हो गयी है।


बता दें कि हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने के बाद से शहाबुद्दीन के समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है। जब बिहार में एनडीए की सरकार थी तब हिना शहाब ने यह कहा था कि वो बिल्कुल न्यूट्रल है फिलहाल किसी पार्टी में नहीं हैं। लेकिन अब जेडीयू ने बीजेपी का साथ छोड़ राजद से गठबंधन कर बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली है। 


अब राजद और जेडीयू के गठबंधन वाली सरकार बिहार में चल रही है। हिना शहाब के इस बयान के बाद से राजद की तरफ से अभी तक किसी तरह की पहल नहीं की गयी है। वही अब यह चर्चा होने लगी है कि हिना शहाब चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हो सकती है। तो वही एआईएमआईएम से भी ऑफर आने की बात सामने आ चुकी है।