ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इस बार भी RJD ने नहीं मनाई शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि : हिना शहाब बोली..पटना से मातमपुर्सी में भी कोई नहीं आया

SIWAN : सिवान के पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन की आज पुण्यतिथि है। आज के दिन शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर भड़क उठी। कहने लगी कि दिवंगत शहाबु

इस बार भी RJD ने नहीं मनाई शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि : हिना शहाब बोली..पटना से मातमपुर्सी में भी कोई नहीं आया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN : सिवान के पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन की आज पुण्यतिथि है। आज के दिन शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर भड़क उठी। कहने लगी कि दिवंगत शहाबुद्दीन आरजेडी के बड़े नेता थे। लेकिन आज तक पार्टी कार्यालय में उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई जाती है। यहां तक की पति के मातमपुर्सी में भी पटना से कोई भी राजद नेता सिवान नहीं पहुंचा।


हिना शहाब ने कहा कि आरजेडी के पोस्टर में सिर्फ शहाबुद्दीन की फोटो नजर आती है। लेकिन कोई उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं देता। उनके परिवार को कोई तब्बजो नहीं दिया जाता है। इसका असर चुनाव पर कितना पड़ेगा, यह तो समय ही बतायेगा। सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब ने इस दौरान राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी जब शहाबुद्दीन साहब की नहीं हुई तो और लोगों की क्या होगी? 


बता दें कि हिना शराब सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। सिवान में छठे चरण यानी 25 मई को मतदान होना है। जिसकी तैयारी में वह जुट गयी हैं। सिवान में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी और एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। जबकि हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और दोनों को टक्कर दे रही हैं।  



टैग्स