ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छठे चरण के चुनाव के लिए CM नीतीश कुमार ने लगाया जोर : आज गोपालगंज, सिवान और वैशाली में करेंगे रैली

SIWAN : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज तीन स्थानों पर चुनावी सभा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार गोपालगंज के कुचायकोट, वैशाली के गरौल और सिवान के पचरुखी मे

छठे चरण के चुनाव के लिए CM नीतीश कुमार ने लगाया जोर : आज गोपालगंज, सिवान और वैशाली में करेंगे रैली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज तीन स्थानों पर चुनावी सभा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार गोपालगंज के कुचायकोट, वैशाली के गरौल और सिवान के पचरुखी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गोपालगंज से जेडीयू के उम्मीदवार आलोक सुमन को फिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। 


दरअसल, सिवान में इस बार जदयू ने कविता सिंह का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह विजयलक्ष्मी को टिकट दिया गया है। ऐसे में अब सीएम नीतीश कुमार आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वहीं वैशाली में एलजेपीआर की वीणा सिंह चुनावी मैदान में हैं। उनके लिए भी मुख्यमंत्री आज वोट मांगेंगे। उनके साथ मंच पर प्रदेश स्तर के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। 


मालूम हो कि बिहार में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद छठे और सातवें चरण के लोकसभा सीटों के लिए नीतीश कुमार लगातार प्रचार कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में छह जनसभाएं कर चुके हैं। आज तीन और सभा करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस बार 45 से अधिक जनसभा कर चुके हैं। वहीं उन्होंने पांच रोड शो भी किए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के साथ उनके साथ जनसभा में भी मंच शेयर किया है। 


बताते चलें कि पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है। छठे चरण का 25 मई को और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा। कुल 21 सीटें अब बच गई हैं। ये सभी एनडीए की सीटिंग सीट है। इसलिए एनडीए के सभी दिग्गज अपनी ताकत झोंक रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। 20 मई को एक बार फिर से वह बिहार आ रहे हैं और 21 मई को चुनावी सभाएं भी करेंगे। सीएम के साथ चुनावी सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और एनडीए घटक दल के भी नेता मौजूद रहेंगे।