ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : मंच पर कुर्ता उठाकर नाचे JDU के पूर्व MLA, डांसर्स के साथ जमकर लगाए ठुमके

SIWAN : अपने रंगीन मिजाज के लिए मशहूर बड़हरिया के पूर्व जेडीयू विधायक श्यामबहादुर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पूर्व जेडीयू विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वा

बिहार : मंच पर कुर्ता उठाकर नाचे JDU के पूर्व MLA, डांसर्स के साथ जमकर लगाए ठुमके
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : अपने रंगीन मिजाज के लिए मशहूर बड़हरिया के पूर्व जेडीयू विधायक श्यामबहादुर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पूर्व जेडीयू विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे बार डांसर्स के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह डांसर्स को नाचते देख खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंचकर उनके साथ जमकर ठुमके लगाए।


वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि पूर्व जेडीयू एमएलए कैसे डांसर्स के साथ कुर्ता उठाकर ठुमके लगा रहे हैं। मंच पर मौजूद एक शख्स उन्हें बार बार बैठाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूर्व विधायक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक वीडियो तीन दिन पहले का है। जब दुर्गा पूजा की सप्तमी के मौके पर तरवारा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार में पूजा समिति की ओर से माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बड़हरिया के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे थे।इसी दौरान माहौल जमता देख वो खुद रोक नहीं सके और स्टेज पर पहुंचकर डांसर्स के साथ कुर्ता उठाकर नाचने लगे। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब श्यामबहादुर सिंह का ऐसा वीडियो सामने आया है, इससे पहले भी जेडीयू विधायक रहते हुए उनके कई कारनामे सामने आ चुके हैं।