ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

शिवानंद तिवारी की पत्नी बिमला तिवारी का श्राद्धकर्म, नीतीश-तेजस्वी-लालू हुए शामिल, तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

PATNA: RJD नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होने पहुंचे। शिवानंद तिव

शिवानंद तिवारी की पत्नी बिमला तिवारी का श्राद्धकर्म, नीतीश-तेजस्वी-लालू हुए शामिल, तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: RJD नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होने पहुंचे। शिवानंद तिवारी के घर पहुंचे नेताओँ ने उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी। लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने विमला तिवारी के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। 


बता दें कि 15 मई से शिवानंद तिवारी की पत्नी की तबीयत खराब थी। पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वही 11 साल पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उन्होंने पारस अस्पताल में 22 मई को अंतिम सांसे ली। पत्नी के निधन के बाद शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया के मध्यम से बताया था कि बिमला, मेरी जीवन संगिनी ने आज मेरा साथ छोड़ दिया। पिछले 15 मई को उनको पारस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था। करीब 11 साल पहले बिमला जी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. 13 मई 1965 को हमरी शादी हुई थी. 


वही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवानन्द तिवारी की जीवन संगनी विमला जी के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि विमला जी सरल स्वभाव की संवेदन शील, धार्मिक व्यक्तित्व की मालकिन थीं। उनके निधन से मेरे परिवार का एक सच्चा दोस्त हमलोगों से बिछड़ गया है।


उनका स्वभाव लोगों की मदद करना और सुख-दुख में साथ निभाने की थी।उनके निधन से लालू परिवार व्यक्तिगत छति का अनुभव कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने विमला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया था और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की थी।





टैग्स