ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

‘यादव-मुसलमान के लिए सबसे अधिक काम किए लेकिन अब नहीं करेंगे’ : वोट कम मिलने पर भड़के JDU सांसद देवेशचंद्र ठाकुर

SITAMARHI : लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बावजूद कम वोट मिलने से सीतामढ़ी के नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर यादवों और मुसलमानों से खासे नाराज हैं। सीतामढ़ी में

‘यादव-मुसलमान के लिए सबसे अधिक काम किए लेकिन अब नहीं करेंगे’ : वोट कम मिलने पर भड़के JDU सांसद देवेशचंद्र ठाकुर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI : लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बावजूद कम वोट मिलने से सीतामढ़ी के नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर यादवों और मुसलमानों से खासे नाराज हैं। सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने खुले मंच से कह दिया कि अब वे यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करेंगे। यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय-नाश्ता कर वापस चले जाएं।


देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि एनडीए के वोटों में से कितना चिरहरण हुआ है, इसका कोई भी उचित कारण नहीं है। सुरी और कलवार समाज का आधा से अधिक वोट कट गया, क्या कारण है बताइए? कुशवाहा समाज का वोट अचानक कट गया। यह सब तो एनडीए का वोट था लेकिन आखिर क्यों कट गया। कुशवाहा समाज के लोग केवल इसलिए खुश हो गए कि लालू प्रसाद ने इस समाज के सात लोगों को टिकट दे दिया था। क्या कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है? इस समाज के बीजेपी से डिप्टी सीएम हैं सरकार में, उपेंद्र कुशवाहा अगर जीत गए होते तो आज केंद्रीय मंत्री बन गए होते।


उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज से कोई पांच या सात लोग भी एमपी बन जाते जो सीतामढ़ी में उससे क्या फर्क पड़ जाता। क्या सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते? इनकी सोंच कितनी विकृत हो गई है। अगर कह दूं कि कुशवाहा समाज के लोग अपना काम कराने के लिए लालू प्रसाद से सात कुशवाहा उम्मीदवारों के पास जाएं तो कैसा लगेगा।


देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि मेरे पास एक मुस्लिम समाज के शख्स कुछ काम कराने के लिए आए थे लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि आप तो लालटेन को वोट दिए होंगे, इसलिए आए हैं तो चाय-नाश्ता कीजिए और चलते बनिए आपका काम नहीं करेंगे। जब नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर उस शख्स ने तीर पर वोट नहीं किया तो उसका चेहरा देखकर लालू का काम क्यू करूं। यादवों और मुसलमानों को मेरे दरवाजे पर स्वागत है। वे आएं, बैठे और चाय-नाश्ता करें लेकिन काम की बात न करें, उनका काम नहीं करूंगा।