ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आज शिवहर और सीतामढ़ी में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा, इंजीनियरिंग कॉलेज का करेगें उद्घाटन

SITAMARHI : बिहार में समाधान यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार शिवहर से अपनी यात्रा जारी रखेंगे। सीएम शिवहर में बसहिया वार्ड में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर

आज शिवहर और सीतामढ़ी में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा, इंजीनियरिंग कॉलेज का करेगें उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMARHI : बिहार में समाधान यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार शिवहर से अपनी यात्रा जारी रखेंगे। सीएम शिवहर में बसहिया वार्ड में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसको लेकर पिपराही प्रखंड के बसहिया वार्ड नंबर 11 में सारी तैयारी कर ली गई है। सीएम 9:30 बजे सीतामढ़ी अतिथिगृह से शिवहर के लिए प्रस्थान करेंगे।


बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिपराही प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में ही गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। इसके निर्माण में बिरासी करोड रुपए की लागत आई थी। इस भवन का उद्घाटन करने के उपरांत सीएम की यह समाधान यात्रा सीतामढ़ी जिले की ओर जाएगी।


इसके बाद दोपहर 12:55 में सीएम शिवहर से राघोपुर बकरी स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में जाएंगे जहां वह विद्यालय का निरीक्षण करेंगे इसके साथ ही साथ डुमरा प्रखंड के राघोपुर बकरी गांव स्थित महादलित टोला में योजना का अवलोकन एवं जन संवाद कार्यक्रम भी करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:10 में सीएम जिला अतिथि गृह आ जाएंगे फिर विश्राम करने के उपरांत 3:00 बजे से सीएम जीविका दीदी इसके साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन आएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे फिर पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


गौरतलब हो कि,  सीएम नीतीश ने अपनी यात्रा की शुरुआत बगहा के दरुआबारी गांव से की है। सीएम नीतीश ने अपनी इस यात्रा के पहले दिन ही यह क्लियर कर दिया है कि वह समाधान यात्रा के बाद देश की यात्रा पर भी निकलेंगे। वही सीएम नीतीश की इस समाधान यात्रा पर विपक्ष भी हमलावर है विपक्ष का कहना है कि यह यात्रा समाधान नहीं बल्कि व्यवधान यात्रा है और नीतीश कुमार की आखिरी यात्रा है। वही सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर सत्ता पक्ष के दल भी कुछ कम तीर नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में नीतीश के पास दोहरी चुनौती है।