ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

मोतिहारी के बाद सीतामढ़ी में आरसीपी सिंह का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ता ही मेरी जान है: RCP

DESK: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह अपने तिरहुत प्रमंडल के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन मोतिहारी व सीतामढ़ी जिले के कई जगहों पर पहुंचे जहां आम लोगों ने उनका

मोतिहारी के बाद सीतामढ़ी में आरसीपी सिंह का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ता ही मेरी जान है: RCP
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह अपने तिरहुत प्रमंडल के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन मोतिहारी व सीतामढ़ी जिले के कई जगहों पर पहुंचे जहां आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आरसीपी सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं का जत्था आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए पहुंचा। बाजे गाजे के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। अपने यात्रा के क्रम में आरसीपी सिंह ने माता जानकी के जन्म स्थल सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचकर माता सीता की पूजा अर्चना की और बिहार की समृद्धि के लिए दुआएं मांगी।


इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि वे अपने साथी कार्यकतार्ओं से संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न कोने में जा रहे हैं। क्योंकि कार्यकर्ता ही उनकी जान है और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दायित्व बनता है की वो प्रदेश की जनता के लिए काम करें,प्रदेश को विकसित करें ,किसानों की कैसे मदद की जाए,औद्योगीकरण प्रदेश में कैसे बढ़े,कैसे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ना की जनता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति  बनने और विपक्षी एकता जैसी बातों में उलझाएं और भटकाए। 


आरसीपी सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में पूरी तरह से फेल है। इससे प्रदेश में आर्थिक और सामाजिक नुकसान दोनों हो रहा है। शराबबंदी कानून के तहत जेल में बंद ज्यादा से ज्यादा लोग अत्यंत ही गरीब तबके से आते हैं और अमीर लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस दौरान उनके साथ  शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह, प्रिस पटेल,डॉ विपीन यादव, संतोष महतो, प्रवीण चंद्रवंशी,जीतेन्द्र नीरज,अमर सिन्हा, डॉ ललिता, विशन कुमार बिट्टू, रोहन प्रजापति, प्रो. शशिभूषण प्रजापति,उपेन्द्र विभूति, सन्नी पटेल, अमित सिंह, नेहा निश्चल, अरविंद घोष,अभिषेक सिंह, नेता राय, कमलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें