ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

‘मां जानकी तय करेंगी सीतामढ़ी का उम्मीदवार’ सुनील पिंटू बोले- सीएम नीतीश के ऐलान का कोई मतलब नहीं!

SITAMARHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तारिश कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निशाने पर आए जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू का टिकट कटना तय माना जा रहा है। दिल्ली की बैठक म

‘मां जानकी तय करेंगी सीतामढ़ी का उम्मीदवार’ सुनील पिंटू बोले- सीएम नीतीश के ऐलान का कोई मतलब नहीं!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तारिश कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निशाने पर आए जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू का टिकट कटना तय माना जा रहा है। दिल्ली की बैठक में सीतामढ़ी सीट से देवेश चंद्र ठाकुर के नाम की घोषणा होने के बाद जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने सीएम नीतीश को बड़ी चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा है कि भले ही नीतीश कुमार किसी के भी नाम का एलान कर दें लेकिन अंतिम फैसला मां जानकी करेंगी।


दरअसल, सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद लगातार बीजेपी नेताओं की तारीफ कर आलाकमान के निशाने पर आ गए हैं। जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के पार्टी लाइन से अलग होकर बयानबाजी करने को लेकर जेडीयू ने पिछले दिनों स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि उन्हें अगर बीजेपी से इतना ही प्रेम है तो वे जेडीयू छोड़कर बीजेपी में चले जाएं। उधर, जेडीयू कोटे से विधान परिषद के सभापति बने देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी सीट से देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट देने का एलान कर दिया है।


सीतामढ़ी सीट से देवेश चंद्र ठाकुर के चुनाव लड़ने की खबरों के बीच सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणा की कि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बैठक में सीतामढ़ी से देवेश चन्द्र ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा की, जिसका स्वागत है। इससे पहले भी सीतामढ़ी सीट से जेडीयू के ही डॉ वरूण कुमार साल 2019 के चुनाव में उम्मीदवार घोषित किए गए थे लेकिन आखिरी वक्त में क्या हुआ था?


उन्होंने कहा कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 39 सीटों पर तो दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसला लेते हैं लेकिन एक सीतामढ़ी की सीट है, जहां दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अंतिम मुहर मां जानकी लगाती हैं। पिछले बार भी डॉ. वरुण को मिला हुआ टिकट मां जानकी ने नामांकन के तीन-चार दिन पहले मुख्यमंत्री के द्वारा उनके नाम की घोषणा कराई गई थी। अभी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा घोषणा हुई है लेकिन अभी मां जानकी की तरफ से सीतामढ़ी के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर नहीं लगाया गया है। आने वाले समय का मां जानकी का आशीर्वाद किसे मिलता है यह पता चल जाएगा। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता