ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

भाई वीरेंद्र बोले- एक संप्रदाय को टारगेट कर रही है बीजेपी

SITAMADHI: आरजेडी के मुख्या प्रवक्ता भाई वीरेंद्र सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अमित शाह का किशनगंज दौरा आग ल

भाई वीरेंद्र बोले- एक संप्रदाय को टारगेट कर रही है बीजेपी
First Bihar
2 मिनट

SITAMADHI: आरजेडी के मुख्या प्रवक्ता भाई वीरेंद्र सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अमित शाह का किशनगंज दौरा आग लगाने के लिए है और वह किशनगंज में आग लगाने आ रहे है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार आने के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ी है। 




बीजेपी पर हमला बोलते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बीजेपी की सरकार बन जाने के बाद हर साल 2 करोड़ बेरोज़गारों को रोज़गार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि हम महंगाई पर लगाम लगाएंगे। आठ साल होने जा रहे हैं। इस हिसाब से 16 करोड़ बेरोज़गारों को रोज़गार मिली चाहिए थी, लेकिन शायद अब तक 16 लोगों को भी रोज़गार नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि अब देश का विपक्ष एकजुट होता जा रहा है तो बीजेपी को मिर्ची लग रही है। 




भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार आकर कहा था कि सभी क्षेत्रीय पार्टियां समाप्त हो जाएगी और सिर्फ बीजेपी ही रह जाएगी।  इसी बयान से अनुमान लगाया जा सकता है कि इनलोगों की प्लानिंग क्या है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक समुदाय को टारगेट कर एकजुटता हो खत्म करना चाहती है। जिन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए उसे नज़रअंदाज़ कर सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम के नारे दिए जा रहे हैं। 


टैग्स