ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

एंबुलेंस से बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी विधायक, स्ट्रेचर के सहारे लोगो ने नीचे उतारा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बीजेपी विधायक एंबुलेंस पर सवार होकर जिला समाहरणालय के आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। विधायक मिथिलेश कुमार एंबुलेंस से बैठक में शामिल होने पहुंचे और स्ट्

एंबुलेंस से बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी विधायक, स्ट्रेचर के सहारे लोगो ने नीचे उतारा
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बीजेपी विधायक एंबुलेंस पर सवार होकर जिला समाहरणालय के आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। विधायक मिथिलेश कुमार एंबुलेंस से बैठक में शामिल होने पहुंचे और स्ट्रैचर्स के जरिए उन्हें एंबुलेंस से उतारकर समाहरणालय के बैठक हॉल में ले जाया गया। दरअसल, कुछ महीने पहले मधुबनी में भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 



बता दें कि विधायक के एक्सीडेंट के दौरान उनके एक बॉडीगार्ड की मौत भी गई थी। विधायक महीनों तक पटना के एआईआईएमएस में भर्ती थे। इससे पहले राष्ट्रपति के चुनाव में भी वह बिहार विधानसभा के परिसर में एंबुलेंस से स्ट्रेचर के सहारे वोट देने पहुंचे थे। अभी भी वे पूरी तरह से चलने फिरने में सक्षम नहीं है।  डॉक्टरों ने भी मिथिलेश कुमार को कंप्लीट बेड रेस्ट में रहने की सलाह दे रखी है। 



बीजेपी विधायक का वीडियो सामने आने के बाद लोग इनके साहस और हिम्मत की दाद दे रहे हैं। अगर विधायक चाहते तो वह इस बैठक में नहीं भी शामिल हो सकते थे, लेकिन जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव भासर से एंबुलेंस पर सवार होकर जिला समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान दो-तीन लोगों के सहारे MLA को सोए अवस्था में एंबुलेंस से नीचे उतारा गया, जिसका वीडियो सामने आया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता