ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Shibu Soren Passes Away: पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक, बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान

Shibu Soren Passes Away: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्यसभा और विधानसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

Shibu Soren Passes Away
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Shibu Soren Passes Away: झारखंड आंदोलन के जनक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह शोक 4 अगस्त से 6 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान 4 से 6 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।


इससे पहले राज्यसभा में दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। वे राज्यसभा के वर्तमान सदस्य थे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन और आदिवासी समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन को उनके संघर्ष और योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।


वहीं झारखंड विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें झारखंड का निर्माता बताया। बता दें कि 81 वर्षीय पूर्व सीएम शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


Shibu Soren Passes Away: पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक, बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता