ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुसलमान अब नहीं ढोएगा लालू का झोला : शाहनवाज बोले..राजद सुप्रीमो को सिर्फ अपने बेटे-बेटियों की चिंता : क्यों नहीं बनाया अब्दुल बारी सिद्दिकी को डिप्टी सीएम?

SHEOHAR : लवली आनंद के पक्ष में शिवहर में एनडीए की चुनावी जनसभा हुई। जिसमें एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने मंच से कहा कि मुसलमान अब लालू का झो

मुसलमान अब नहीं ढोएगा लालू का झोला : शाहनवाज बोले..राजद सुप्रीमो को सिर्फ अपने बेटे-बेटियों की चिंता : क्यों नहीं बनाया अब्दुल बारी सिद्दिकी को डिप्टी सीएम?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR : लवली आनंद के पक्ष में शिवहर में एनडीए की चुनावी जनसभा हुई। जिसमें एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने मंच से कहा कि मुसलमान अब लालू का झोला नहीं ढोएगा। लालू के पीछे नहीं चलेगा। उन्होंने पूछा कि तेजस्वी ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को क्यों नहीं उपमुख्यमंत्री बनाया?


शाहनवाज ने आगे कहा कि जब बीजेपी दो उपमुख्यमंत्री बना सकती है तब महागठबंधन वाले दो डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाए? जब भी आरजेडी चाहती तो अब्दुल बारी सिद्दकी को डिप्टी सीएम बना सकती थी। लेकिन उन लोगों की मंशा साफ नहीं है। लालू कहते हैं कि माई समीकरण है। मेरा कहना है कि मुसलमान सिर्फ आपके पीछे-पीछे घुमेगा, सिर्फ नारा लगाएगा, पिकदान उठाएगा, आपके घर कबाब पहुंचाएगा? क्या यही काम हमलोगों का रह गया है? अकलियत के लोगों से समीकरण की बात करते हैं और जब हिस्सेदारी की बात आती है तब खुद मुख्यमंत्री बन जाते हैं। फिर राबड़ी भाभी को मुख्यमंत्री बना देते हैं। उसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बना देते हैं।


लेकिन तेजस्वी यादव ने अब्दुल बारी सिद्दकी को डिप्टी सीएम नहीं बनाया। लालू जी को सिर्फ अपने बेटे बेटियों की चिंता हैं। इसलिए अकलियत को कहने आया हूं कि डरना है तो खुदा से डरो। अगर कायदे कानून से चलोंगे तो दुनियां की कोई ताकत आपका बाल बांका नहीं कर सकेगी। हम बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हैं, लेकिन भारत के नागरिक के खिलाफ नहीं हैं। जो भारत माता से प्यार करेगा, जो इसे मातृभूमि मानेगा, उसे हम पलको पर बैठाएंगे और छाती से लगाएंगे।


शाहनवाज ने कहा कि आयेगा तो मोदी ही..छाया है मोदी..पीएम बनेगा मोदी..अबकी बार हम 400 के पार होंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और हम बीजेपी में सबसे सीनियर आदमी हैं। हम लोग के उम्र पर मत जाइए। हमलोग देखने में युवा लगते हैं। लेकिन अनुभव की कमी नहीं है। हम अनुभव के साथ कह रहे हैं और आज यह भविष्यवाणी करके जा रहे हैं कि सबसे ज्यादा वोट से शिवहर की सीट हमलोग जीतेंगे। इस मौके पर देवेश चंद्र ठाकुर, सम्राट चौधरी, लवली आनंद, प्रिंस पासवान, चेतन आनंद सहित एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद थे। सभी नेताओं ने शिवहर की जनता से लवली आनंद को जिताने की अपील की। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता