ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कुर्मी, पटेल, कुशवाहा और राजपूत के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे, बोले आनंद मोहन..16 साल जेल में हड्डी गलाने के बाद हम बाहर आए हैं

SHEOHAR : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। बिहार की 4 लोकसभा सीटों यथा जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी

कुर्मी, पटेल, कुशवाहा और राजपूत के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे, बोले आनंद मोहन..16 साल जेल में हड्डी गलाने के बाद हम बाहर आए हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। बिहार की 4 लोकसभा सीटों यथा जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 25 मई को छठे चरण का मतदान 8 सीटों के लिए होगा। वह 8 सीटें शिवहर, वाल्मिकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज और सिवान है। बात शिवहर की करें तो यहां से एनडीए ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर चुनाव  मैदान में हैं। 


लवली आनंद के पक्ष में उनके पति आनंद मोहन लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। शिवहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कह दिया है कि वह वंशों के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे। उनका कहना था कि कुर्मी, पटेल, कुशवाहा और राजपूत के यहां वो वोट मांगने नहीं जाएंगे। 


आगे उन्होंने कहा कि वंश जाने मोदी जी और अमित शाह जिसने हमको भेजा है। वही पटेल, कुर्मी, कुशवाहा और लवकुश जाने नीतीश कुमार जिसने हमको भेजा है। आनंद मोहन अपनी जाति के बारे में कहते हैं कि राजपूत के यहां हम काहे जाएंगे भाई। 16 साल जेल में हड्डी गलाने के बाद हम बाहर आए हैं। वनवास के बाद अवसर मिला है। या तो तुम जीतो या तो बागमती में फेंक दो। आनंद मोहन का जेल जिंदाबाद। शिवहर से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के लिए पूर्व सांसद चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।