ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘हमलोग 400 पार और I.N.D.I वाले दिल्ली पार होंगे’ : आनंद मोहन का दावा- बिहार की सभी सीटों पर NDA की शानदार जीत हो रही है

SEOHAR : लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा दावा किया है। आनंद मोहन ने दावा किया है कि बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर एनडीए की शानदार जीत हो

‘हमलोग 400 पार और I.N.D.I वाले दिल्ली पार होंगे’ : आनंद मोहन का दावा- बिहार की सभी सीटों पर NDA की शानदार जीत हो रही है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR : लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा दावा किया है। आनंद मोहन ने दावा किया है कि बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर एनडीए की शानदार जीत हो रही है। पूरे देश में एनडीए चार सौ पार होगी जबकि इंडी गठबंधन वाले दिल्ली पार हो जाएंगे।


आनंद मोहन ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत हो रही है। कहीं-कहीं लड़ाई जरूर दिखेगी लेकिन विपक्षी गठबंधन को सफलता नहीं मिलेगी। NDA को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन की तरफ से यह दावा करने पर कि केंद्र में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी, पर आनंद मोहन ने कहा कि वह लोग और क्या कहेंगे?


उन्होंने कहा कि उन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे लोग तो कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म हो रहा है और संविधान खतरे में आ गया है। यहां तो होगा चार सौ पार और वहां होगा दिल्ली पार। शिवहर में हमलोग अपनी जीत को लेकर आस्वस्त हैं। शिवहर में जबरदस्त और शानदार जीत होगी।


बता दें कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर संसदीय सीट से एनडीए की साझा उम्मीदवार हैं। पत्नी की जीत के लिए आनंद मोहन ने शिवहर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में शिवहर में वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच आनंद मोहन ने शिवहर में अपनी पत्नी लवली आनंद की जीत का दावा किया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा