ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

शराब मामले में जेल में बंद लोगों को छुड़वाएंगे मांझी, रख दी ये शर्त

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों के सामने अब एक ऑफर रख दिया है। लेकिन इसके बदले में उन्होंने एक मांग भी सामने रख दी है। दरअसल, जीतन राम मांझी की बेटी सुनै

शराब मामले में जेल में बंद लोगों को छुड़वाएंगे मांझी, रख दी ये शर्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों के सामने अब एक ऑफर रख दिया है। लेकिन इसके बदले में उन्होंने एक मांग भी सामने रख दी है। दरअसल, जीतन राम मांझी की बेटी सुनैना देवी गया नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। मांझी का कहना है कि अगर जनता उनकी बेटी को जीत दिलाती है तो वे शराबबंदी कानून के तहत मुकदमें में फंसे और जेल में बंद लोगों की मदद करेंगे। 



जीतन राम मांझी ने अपनी बेटी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा है कि शराबबंदी के कारण कई गरीब जेल में हैं। मैंने हमेशा ये बात कही है कि शराबबंदी ठीक है लेकिन इसके तहत जो कार्रवाई हो रही है वह सही नहीं है। इसके साथ ही मांझी ने लोगों के सामने एक ऑफर भी रख दिया है। ये सीधे तौर पर वोट के लिए एक प्रलोभन है। 



जीतन राम मांझी ने कहा है कि अगर इस सीट पर मुझे जीत हासिल होती है तब मैं  उन तमाम गरीबों की भी मदद करेगीं जो शराबबंदी कानून के तहत मुकदमें में फसे हैं या जेल में बंद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिना नाम लिए आरोप भी लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के बहाने बिहार में इनह्यूमन काम हो रहा है। 

टैग्स