ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

शादी में दुल्हन और महिलाओं के कमरों में घुसे वर्दीधारी: नीतीश बोले-बहुत अच्छा काम हो रहा है, पुलिस कार्रवाई से लोगों को खुशी होगी

PATNA: पटना में एक शादी समारोह में दुल्हन औऱ महिलाओं के कमरों में पुरूष पुलिसकर्मियों का घुसकर तलाशी लेने का वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस की इस करतूत से आम लोगों में आक्रोश

शादी में दुल्हन और महिलाओं के कमरों में घुसे वर्दीधारी: नीतीश बोले-बहुत अच्छा काम हो रहा है, पुलिस कार्रवाई से लोगों को खुशी होगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में एक शादी समारोह में दुल्हन औऱ महिलाओं के कमरों में पुरूष पुलिसकर्मियों का घुसकर तलाशी लेने का वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस की इस करतूत से आम लोगों में आक्रोश भड़का है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे सही करार दिया है. नीतीश बोले-सही काम तो कर रही है पुलिस, इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है।


दरअसल पटना में रविवार की देर रात पुलिस एक शादी समारोह में दुल्हन और दूसरी महिलाओं के कमरे में घुस गयी. रूम में मौजूद महिलाओं ने सही से कपड़े तक नहीं पहन रखे थे. लेकिन पटना पुलिस का एक दरोगा उनके कमरों में घुसकर तलाशी लेने लगा. दरोगा कह रहा था कि उपर के आदेश पर वह कमरों की तलाशी ले रहा है. वैसे तलाशी में कुछ हासिल नहीं हुआ. इस वीडियो के वायरल होने के बाद आक्रोश भड़का है. आखिरकार कैसे कोई पुलिसकर्मी महिलाओं के कमरे में बेधडक घुसकर तलाशी ले सकता है।


नीतीश ने पुलिस को शाबासी दी

नीतीश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि शादी-ब्याह के कार्यक्रम में लोगों को दारू पिलाने का इंतजाम रहता है. अगर पुलिस को सूचना मिल रही है तो वह जा रही है. इसके लिए किसी को चिंता नहीं करनी चाहिये. ये तो बहुत अच्छा काम है. अगर कहीं के बारे में पता चला होगा तो पुलिस ने कार्रवाई की होगी. वैसे इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। 


नीतीश ने कहा कि पुलिस की हर छापेमारी की खबर उन्हें नहीं होती. कोई न्यूज आता है तो वे जानकारी लेते हैं. लेकिन पुलिस को शराब रोकने की जिम्मेवारी मिली है तो वह काम करेगी. शराब रोकने के लिए हर तरह का काम करने के लिए पुलिस को कहा गया है।


पुलिस की हरकतों से लोगों को खुशी होगी

मीडिया ने सवाल पूछा कि पुलिस की ऐसी कार्रवाई से लोगों में भय है. नीतीश बोले कि इससे भय क्यों होगा. इससे तो लोगों में खुशी होगी. आप देखियेगा. अभी तो पूरा अभियान चलेगा।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता