ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सीट बंटवारे को बेचैन RLSP के नेता पहुंचे RJD ऑफिस, जगदानंद सिंह के साथ हो रही बातचीत

PATNA : रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और नेता राजेश यादव आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं. जगदानंद सिंह से मुलाकात कर रहे हैं. सीट बंटवारे को लेकर बातचीत को

सीट बंटवारे को बेचैन RLSP के नेता पहुंचे RJD ऑफिस, जगदानंद सिंह के साथ हो रही बातचीत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और नेता राजेश यादव आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं. जगदानंद सिंह से मुलाकात कर रहे हैं. सीट बंटवारे को लेकर बातचीत को शुरू करने का प्रयास हो रहा है. इसके पहले भी इन नेताओं ने जगदा बाबू से मुलाकात की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. उपेंद्र कुशवाहा कांग्रेस के भरोसे महागठबंधन में टिके हुए हैं लेकिन उनके पार्टी के तीन सदस्यों की कमेटी आरजेडी से बातचीत करने के लिए दफ्तर पहुंची है.


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बातचीत के बाद रालोसपा नेताओं ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है. हालांकि आरएलएसपी नेता सीट बंटवारे के सवाल को टालते हुए नजर आएं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के लिए रालोसपा किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है.


उधर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि रालोसपा नेताओं के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई है. महागठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया है. उनके साथ बाचतीत हो रही है. सहयोगी पार्टियों के नेता काफी खुश हैं. महागठबंधन का लक्ष्य नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करना है.


राजद और कांग्रेस में सीट बंटवारे की सहमति लगभग तय होने की भी बात सामने आई है. लेकिन अड़चन सिर्फ राष्ट्रीय लोक समता पार्टीऔर विकासशील इंसान पार्टी को लेकर आ रही है. वहीं दूसरी ओर वाम दलों से दोस्ती के लिए भी राजद पूरी तरह तैयार है.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी महागठबंधन में कांग्रेस को छोड़कर अन्य घटक दलों के नेताओं से दूरी बना रखी है. जाहिर है, सीट बंटवारे का रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है. जिसके कारण पार्टी प्रमुखों की बेचैनी बढ़ी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता