ब्रेकिंग
Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा

सातवें चरण की वोटिंग के बीच शाम 3 बजे से शुरू होगी इंडी एलायंस की बैठक : बोले तेजस्वी यादव- ध्यान नहीं फोटोशूट करवा रहे PM मोदी

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है। अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में पटना की दो लोकसभा सीटो

 सातवें चरण की वोटिंग के बीच शाम 3 बजे से शुरू होगी इंडी एलायंस की बैठक : बोले तेजस्वी यादव- ध्यान नहीं फोटोशूट करवा रहे PM मोदी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है। अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में पटना की दो लोकसभा सीटों समेत आरा, नालंदा, जहानाबाद, काराकाट, सासाराम, और बक्सर की सीटों पर मतदान हो रहा है। इसको लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव अपना मतदान किया। इसके बाद तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 04 जून को एनडीए इज गोइंग एंड इंडिया इज कमिंग दिखेगा आपको। 


इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने आज मतदान के बीच दिल्ली में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक को लेकर कहा कि शाम में 3 बजे बैठक होनी है। इस बैठक में हम शामिल हो रहे हैं। बैठक में कई तरह की बातें होगी। सबलोग एक साथ बैठ कर आगे का निर्णय लेंगे। इस बैठक में क्या कुछ होगा, वह आपको बैठक के बाद मालूम चल जाएगा। फिलहाल बैठक है और इसमें हम शामिल होने जा रहे है। 


वहीं, पीएम मोदी के ध्यान साधना को लेकर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी का कोई ध्यान नहीं उनका फोटोशूट चल रहा है। फोटोशूट खत्म हो जाएगा उसके बाद वे वापस आ जाएंगे। लेकिन, इतना तय है कि इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे दे रहा है और हम 300 पार हो रहे हैं। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे घर से निकलें और जो लोग संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें वोट का चोट देने का काम करें। 


बताते चलें कि तेजस्वी यादव पटना साहिब लोकसभा सीट के मतदाता हैं। इंडी गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है और यहां से अंशुल अभिवित चुनावी मैदान में हैं और यह सीटिंग सांसद रविशंकर प्रसाद जो भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ मैदान में हैं। इस चरण में कई वीवीआईपी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।


इनमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज शामिल हैं। इनके अलावा लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपनी पहली जीत के लिए तीसरी बार पाटलिपुत्र से संघर्ष कर रही हैं। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पहली बार काराकाट से चुनाव मैदान में हैं।