ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है..जो उंगली दिखाने से गल जाय, सारण में राज्यसभा सांसद ने आरजेडी को ललकारा

SARAN: बिहार यात्रा के दौरान प्रथम चरण के आखिरी दिन रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा सारण जिले के ब

उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है..जो उंगली दिखाने से गल जाय, सारण में राज्यसभा सांसद ने आरजेडी को ललकारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: बिहार यात्रा के दौरान प्रथम चरण के आखिरी दिन रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा सारण जिले के बनियापुर पहुंचे। बनियापुर के खेल मैदान में सारण जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी रवि प्रकाश कुशवाहा का रालोमो पार्टी में मिलन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही सदस्यता महापर्व का भी आयोजन किया गया।


इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता महापर्व के इस अवसर पर रालोमो के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी की शपथ दिलाई। रालोमो पार्टी की पूरी शपथ मूल रूप से संविधान में पूर्ण निष्ठा, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतंत्र के सिद्धांतों पर आधारित है। साथ ही भारत की एकता, सम्प्रभुता और अखंडता बनाए रखने, भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ दिलाई गई।


सभा को सम्बोधित करते हुए कुशवाहा ने सबसे पहले आज पार्टी में अपने हज़ारों समर्थकों के साथ शामिल हुए रवि प्रकाश कुशवाहा का पार्टी में स्वागत किया। कुशवाहा ने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राजद ने उपेन्द्र कुशवाहा को राजनीति रूप से समाप्त करने की साजिश रची थी लेकिन आम आवाम के स्नेह ने मुझे सांसद बना दिया। उन्होंने राजद को ललकारते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है जो उंगली दिखाने से गल जाय।


आम लोगों से उन्होंने अपील की कि विपक्षी दल भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है इसलिए पूरी तरह सचेत रहने की जरूरत है। कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पूरे बिहार की 243 सीटों पर पार्टी को अपनी तैयारी रखनी है ताकि NDA के सभी प्रत्याशियों की मदद की जा सके। हमें मिलकर फिर से NDA की सरकार बनानी है। RJD को अंदाज़ा नहीं है कि इस बार उनकी हालत 2010 के चुनाव से भी खराब होने वाली है।उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है..जो उंगली दिखाने से गल जाय, सारण में राज्यसभा सांसद ने आरजेडी को ललकारा

उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है..जो उंगली दिखाने से गल जाय, सारण में राज्यसभा सांसद ने आरजेडी को ललकारा