ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रूडी से अमीर है उनकी पत्नी नीलम, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री

SARAN : बिहार की सारण लोकसभा सीट लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। ऐसे में अब इस सीट से नामांकन दर्ज करने वाले एनडीए कैंडिडेट को लेकर काफी रोचक जानकारी सामने आई है। यहां पूर्व केंद्

रूडी से अमीर है उनकी पत्नी नीलम, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार की सारण लोकसभा सीट लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। ऐसे में अब इस सीट से नामांकन दर्ज करने वाले एनडीए कैंडिडेट को लेकर काफी रोचक जानकारी सामने आई है। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी से उनकी पत्नी नीलम प्रताप धनवान हैं। यह खुलासा नामांकन के समय दिए गए संपत्ति के विवरण में हुआ है। 


दरअसल, राजीव प्रताप रूडी की संपत्ति एक करोड़ 19 लाख 96 हजार 481 रुपये की है तो उनकी पत्नी नीलम प्रताप की कुल संपत्ति एक करोड़ 25 लाख 85 हजार 654 रुपये की है। आभूषण के मामले में भी राजीव प्रताप से उनकी पत्नी शौकीन हैं। पत्नी के पास 735 ग्राम ज्वेलरी है जिसकी कीमत 49 लाख 88 हजार 332 रुपये है। जबकि, राजीव प्रताप के पास 245 ग्राम ज्वेलरी है जिसकी कीमत 16 लाख 62 हजार 325 रुपये है।'


वहीं, राजीव प्रताप  के पास महंगी गाड़ियां भी हैं। इनमें एमजी जेडएस भी है जिसकी कीमत 22 लाख 80 हजार 580 रुपये है। दो इनोवा जिसकी कीमत क्रमश 12 लाख 43 हजार व आठ लाख 50 हजार रुपये है। एक एंबेसडर कार भी राजीव प्रताप रूडी ने खरीदी है जिसकी कीमत फिलहाल तीन लाख 96 हजार है। अ राजीव प्रताप रूडी 80 हजार 400 रुपये लेकर चुनाव मैदान में हैं तो पत्नी के पास  42 हजार 300 रुपये कैश है।


मालूम हो कि, रूडी करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पत्नी नीलम प्रताप व दोनों बेटियां श्रेया प्रताप सिंह व अनीशा प्रताप सिंह भी थी। एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शम्भू शरण पंडीय के समक्ष राजीव प्रताप रूडी ने दो सेट में नामांकन किया। करीब 45 मिनट तक रूडी एडीएम चेंबर में रहे और नामांकन की औपचारिकता पूरी की। 


आपको बताते चलें कि,  सारण संसदीय सीट के लिए हो रहे नामांकन में गुरुवार को आठ प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किये। नामांकन करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी, निर्दलीय राघवेंद्र प्रताप सिंह, निर्दलीय लक्ष्मण प्रसाद यादव, निर्दलीय शेख नौशाद, गण सुरक्षा पार्टी के बरुण कुमार दास, निर्दलीय प्रभात कुमार ,भारत जन जागरण दल के अमर प्रसाद व निर्दलीय राकेश कुमार पांडेय शामिल थे।