ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

प्रशांत किशोर के समर्थक MLC ने पहले तेजस्वी को कहा अपशब्द, दो दिन बाद वीडियो जारी कर माफी मांगा

PATNA: बिहार में जनसुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर के इकलौते समर्थक एमएलसी ने गजब का यू टर्न मारा है. दो दिन पहले मीडिया के सामने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपशब्द कहा

प्रशांत किशोर के समर्थक MLC ने पहले तेजस्वी को कहा अपशब्द, दो दिन बाद वीडियो जारी कर माफी मांगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में जनसुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर के इकलौते समर्थक एमएलसी ने गजब का यू टर्न मारा है. दो दिन पहले मीडिया के सामने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपशब्द कहा, आज खुद ही वीडियो जारी कर कहा-अपने बयान के लिए क्षमा मांगता हूं.


एमएलसी सच्चिदानंद राय का किस्सा

सारण से निर्दलीय एमएलसी हैं सच्चिदानंद राय. पहले बीजेपी के नेता हुआ करते थे. एमएलसी चुनाव में जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ कर जीते. बाद में 2022 से जब प्रशांत किशोर ने बिहार में जनसुराज अभियान शुरू किया तो प्रशांत किशोर की मुहिम में शामिल हो गये. दो दिन पहले सच्चिदानंद राय ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस किया. पत्रकारों ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी के वादे पर सवाल किया. जवाब में सच्चिदानंद राय ने कहा-तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने का एलान किया था. कहा था-पहले ही साइन कर देंगे. गधा आदमी, तुमको ये भी नहीं पता कि तुम्हारी औकात नहीं है कि नौकरी देने की फाइल पर साइन कर सको. जानकारी ही नहीं, बड़ी बड़ी बात करते हो. जिनको नौकरी मिली हुई है उनको वेतन नहीं दे पा रहे हो और कह रहे हो कि 10 लाख नौकरी दे देंगे.


अब मार लिया यू टर्न

मंगलवार को सच्चिदानंद राय ने खुद से अपना वीडियो जारी किया. वीडियो में सच्चिदानंद राय ने सफाई दी. सच्चिदानंद राय ने कहा-मैं बिहार के लिए बेचैन हूं, मुझे रात भर नींद नहीं आती कि कब बिहार के लिए कोई कुछ करेगा. उसी तनाव में तेजस्वी यादव को लेकर एक अपशब्द निकल गया. बाद में मैंने जब मीडिया में अपना वह बयान देखा तो मुझे बहुत कष्ट हुआ. मैं मर्यादित राजनीति करता हूं.


सच्चिदानंद राय ने सफाई दी है कि उन्होंने जो कुछ कहा है उसके लिए उन्हें बहुत खेद है. वह शब्द मेरे मुंह से निकल गया था. इससे जिसकी भी भावना आहत हुई है, उनसे मैं क्षमा मांगता हूं. मेरी मंशा किसी को आहत करन की नहीं थी. मैंने विषय सही उठाया था लेकिन शब्दों के लिए मैं खुद लज्जित हूं.


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता