ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कितना है ... ? थोडा बढ़ा कर दीजिए ... देख लीजिए कुछ इधर -उधर से ... छपरा की घूसखोर CO का वीडियो वायरल, 500 का बंडल लेते आई नजर

SARAN : बिहार के बारे में आए दिन लोगों से यह सुनने को मिलता है कि यहां अधिकारियों को खुश किए बिना आपका कोई भी काम समय पर नहीं हो सकता। लिहाजा यहां के लोगों को यह मालूम है कि य

कितना है ... ? थोडा बढ़ा कर दीजिए ... देख लीजिए कुछ इधर -उधर से  ... छपरा की घूसखोर CO का वीडियो वायरल, 500 का बंडल लेते आई नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के बारे में आए दिन लोगों से यह सुनने को मिलता है कि यहां अधिकारियों को खुश किए बिना आपका कोई भी काम समय पर नहीं हो सकता। लिहाजा यहां के लोगों को यह मालूम है कि यदि उन्हें अपना काम जल्दी में करवाना है तो अधिकारियों की आवभगत करना ही पड़ेगा। भले ही इसके तरीके अलग -अलग पद के लिए बदल जाए । अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां एक अधिकारी के तरफ से काम के लिए रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा के तरैया प्रखंड की सीओ श्रेया मिश्रा किसी से पैसे ले रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा 500 रुपये के नोट का बंडल ले रही हैं। हालांकि,इस वीडियो में उन्हें पैसे देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन, यह मालूम चल रहा है कि किसी काम को लेकर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातें हो रही हैं। 


वहीं, 500 रुपये का बंडल लेते हुए सीओ पूछती हैं कि कितना है तो देने वाले ने बताया 21 है। इसी तरह दोनों के बीच कुछ-कुछ और बातें होती हैं। उसके बाद अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने पैसे देने वाले से किसी मामले पर पूछा कि इसका क्या हुआ है? इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि 10 दिया है। 25 आपका रहेगा। इस पर श्रेया मिश्रा कहती हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए।थोड़ा सा भी कर दीजिए। इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि हमको कुछ रियायत रहेगा तब न। हम लोग तो साथ ही रहेंगे। इस तरह और भी बातें होती हैं। 


उधर, वायरल वीडियो को लेकर तरैया की अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कह सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुराना वीडियो है। दो-ढाई साल पहले किसी प्रखंड का है जिसे वायरल किया गया है। प्रेशर देने के लिए वायरल किया जा रहा है। जब एडीएम अपर समाहर्ता एसएस पांडेय से बात की गई तो उन्होंने छुट्टी पर जाने की बात कह कर कुछ कहने से बचते दिखे।