ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

जनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

SARAN: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सारण में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। इसे लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं। आज महापर्व चैती छठ का त

जनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सारण में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। इसे लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं। आज महापर्व चैती छठ का तीसरा दिन भी है। आज छठ घाटों पर  छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य जिसे राजद ने सारण से लोकसभा चुनाव में उतारा है वो आज सोनपुर के नारायणी घाट पहुंची जहां छठव्रतियों का पैर छूकर उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया। 


हालांकि रोहिणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छठी मईया से बिहारवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करने आए हैं। सारण और बिहार की जनता खूब तरक्की करे यहीं हम चाहते हैं। सारण लोकसभा से महागठबंधन की उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रविवार की शाम अचानक सोनपुर में नारायणी घाट पहुंची। 


उस वक्त छठ घाट पर व्रतियां डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थी। छठ घाट पर पहुंचकर रोहिणी ने छठव्रतियों का पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। रोहिणी का आज सोनपुर विधानसभा में तूफानी जनसम्पर्क अभियान चल रहा था तभी जनसंपर्क के दौरान वो छठ घाट पर पहुंची। 


इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए रोहिणी ने कहा कि सारण की जनता बीजेपी से पिछले 10 साल का हिसाब मांग रही है। राजीव प्रताप रूडी अंकल ने सारण में चीनी मिल खोलने का वादा किये थे। लेकिन आज तक चीनी मिल नहीं खुल पाया। अब जनता उनसे पूछ रही है कि क्या हुआ तेरा वादा? वही भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि रोजगार का क्या हुआ? 15-15 लाख रुपये जो अकाउंट में आने वाले थे उसका क्या हुआ? 


रोहिणी ने कहा कि भाजपा वालों का काम बहन-बेटियों को गाली देना और उन्हें बदनाम करना है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फिर से एक बार पिटारा खोला है लेकिन 10 साल पहले जो वादा जनता से किये गये वो अब तक पूरे क्यों नहीं हुए। रोहिणी ने पिछले दस का हिसाब पीएम मोदी से मांगा। कहा पहले पिछला हिसाब पूरा करें फिर कोई नया वादा करें। जनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

जनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वादजनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वादजनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वादजनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद


जनसंपर्क अभियान के दौरान छठ घाट पर पहुंची रोहिणी, छठव्रतियों का पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें