ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेटी का मुखौटा लगाकर चुनाव लड़ रहे लालू, रूडी बोले..हमारी लड़ाई रोहिणी से नहीं उनके पिता से है

SARAN: राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि हमारी लड़ाई रोहिणी आचार्य से नहीं है बल्कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव से है। रोहिणी आचार्य तो मुखौटा है असल में इस मुखौटे के पीछे लालू प्रसा

बेटी का मुखौटा लगाकर चुनाव लड़ रहे लालू, रूडी बोले..हमारी लड़ाई रोहिणी से नहीं उनके पिता से है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि हमारी लड़ाई रोहिणी आचार्य से नहीं है बल्कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव से है। रोहिणी आचार्य तो मुखौटा है असल में इस मुखौटे के पीछे लालू प्रसाद यादव हैं। लालू यादव चुनाव नहीं लड़ सकते। चुनाव लड़ना उनके लिए बैन है इसलिए वे मुखौटा लगाकर चुनाव के मैदान में हैं। 


रोहिणी आचार्य के लगातार अभद्र टिप्पणी पर कहा कि रोहिणी कभी मुझे बेवकूफ कह रही तो कभी हमारे प्रदेश अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी कर रही है। क्या मुझे जिताने वाले सारण की जनता बेवकूफ है जो हमे दो टर्म से जीताकर संसद में भेज रही। क्या रोहिणी यही कहना चाहती है? बता दें कि सारण लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी और महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी आचार्या के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां पांचवे चरण में 20 मई को चुनाव होगा। जिसका नतीजा 4 जून को सामने आएगा।


 बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी 2 मई को नामांकन पर्चा भरेंगे। राजीव प्रताप रूडी लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए है वो लगातार क्षेत्र की जनता से मिल रहे हैं। कभी अपने हाथ से चाऊमिन बनाकर लोगों को खिला रहे हैं तो कभी चाय पीलाने का काम कर रहे हैं। किसी भी तरह रूडी वहां की जनता से मिल रहे हैं और उनसे वोट देने की अपील कर रहे हैं। 


वही इस दौरान इंडिया गठबंधन पर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हुई है। राहुल तो यह भी कहते है कि देश की आजादी कांग्रेस ने ही दिलवाई है, जबकि गांधीजी ने आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर देने की बात कही थी।


टैग्स