ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

संसद विवाद में फंसे नीतीश? बिहार विधानसभा के नये भवन का खुद किया था उद्घाटन, बीजेपी ने बनाया मुद्दा, कल करेगी प्रदर्शन

PATNA: दिल्ली में बने नये संसद भवन के उद्घाटन विवाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फंस गये हैं. दरअसल नीतीश समेत देश की कई विपक्षी पार्टियों ने संसद के नये भवन के उद्घाट

संसद विवाद में फंसे नीतीश? बिहार विधानसभा के नये भवन का खुद किया था उद्घाटन, बीजेपी ने बनाया मुद्दा, कल करेगी प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दिल्ली में बने नये संसद भवन के उद्घाटन विवाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फंस गये हैं. दरअसल नीतीश समेत देश की कई विपक्षी पार्टियों ने संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान कर दिया है. लेकिन इस मामले में नीतीश कुमार सवालों के घेरे में आ गये हैं. बिहार में विधानसभा का नया भवन बना था तो नीतीश ने अपने हाथों उसका उद्घाटन किया था. 


अब बीजेपी पूछ रही है कि बिहार में विधानसभा के भवन का उद्घाटन राज्यपाल के हाथों क्यों नहीं कराया था. नीतीश कुमार किस मुंह से ये कह रहे हैं कि संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिये. अपने राज्य में भवन बनायें तो खुद फीता काटें और दिल्ली में कुछ औऱ मांग करें. बीजेपी के विधायक औऱ विधान पार्षद कल विधानसभा में उस शिलापट्ट के सामने प्रदर्शन करेंगे जिसमें नीतीश कुमार के हाथों भवन का उद्घाटन होने की बात कही गयी है.


इस मसले को पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने उठाया है. सुशील मोदी आज मीडिया की टीम के साथ बिहार विधानसभा के नये भवन में पहुंच गये. उन्होंने वहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हो गया है. उनके मुख्यमंत्री रहते विधानसभा का नया भवन बनाया गया. इसके उद्घाटन में उन्होंने राज्यपाल को बुलाया तक नहीं था. अब वही नीतीश कुमार ये कह रहे हैं कि दिल्ली में संसद बना है तो उसका उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों क्यों नहीं कराया जा रहा है. 


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब बिहार विधानसभा औऱ विधान परिषद के नये भवन का उद्घाटन किया था तो उस पर किसी ने एतराज नहीं जताया था औऱ ना ही बहिष्कार किया था. लेकिन नीतीश कुमार और विपक्ष के पास नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है तो वह राष्ट्रपति को बीच में ला रहा है. नीतीश कुमार ये बतायें कि बिहार के किस बिल्डिंग का उद्घाटन राज्यपाल के हाथों कराया है.


भाजपा विधायक औऱ विधान पार्षद करेंगे प्रदर्शन

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की पलटीमार राजनीति एक बार फिर उजागर हो गयी है. भाजपा इसे जनता के सामने लायेगी. भाजपा के तमाम विधायक और विधान पार्षद शुक्रवार को विधानमंडल के नये भवन में उस शिलापट्ट के पास जायेंगे और प्रदर्शन करेंगे. सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के दोहरे चरित्र को जनता के सामने लायेगी.