ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा

सांसद ने खोली सरकारी सिस्टम की पोल, कहा- आज कल तो चपरासी भी बिना पैसे लिए काम नहीं करता

AURANGABAD: जदयू के वरिष्ठ नेता और काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने बिहार में अपनी ही पार्टी की सरकार के सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है। महाबली सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों म

सांसद ने खोली सरकारी सिस्टम की पोल, कहा- आज कल तो चपरासी भी बिना पैसे लिए काम नहीं करता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: जदयू के वरिष्ठ नेता और काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने बिहार में अपनी ही पार्टी की सरकार के सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है। महाबली सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में एक चपरासी तक बिना पैसे को कोई काम नहीं करता है। शनिवार को बारूण प्रखंड के खैरा पंचायत के विसैनी गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में वे शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। 


महाबली सिंह ने कहा कि वे काराकाट की जनता के प्रति पूरी तरह से वफादार और ईमानदार हैं। ईमानदारी से क्षेत्र और जनता की सेवा कर रहे हैं। उनके स्वभाव पर कोई भी व्यक्ति अंगुली नहीं उठा सकता। आजतक किसी से एक पैसा तक नहीं लिया है जबकि सरकारी ऑफिस में एक चपरासी तक बिना पैसा लिए काम नहीं करता है। वह किसी भी काम के लिए पैसे लेता है पर उनपर कोई इस तरह का आरोप नहीं लगा सकता। 


महाबली सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को भी उनकी तरह ही सेवा भाव से अपने क्षेत्र में काम करना चाहिए। वे चाहते हैं कि जैसे कोई पिछले दस सालों में उनपर उंगली नहीं उठा सका, वैसे ही पंचायत प्रतिनिधियों पर भी कोई अंगुली नहीं उठे। महाबली सिंह कहते हैं कि मैंने पूरी इमानदारी के साथ अपने क्षेत्र में काम किया। किसी से एक पैसे का लेना देना नहीं रखा। आज कल तो चपरासी भी बिना दस रुपया लिए फाइल यहां से वहां नहीं उठाता है। हम दस साल से इस क्षेत्र में है कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि महाबली सिंह को हमने 5 रुपया भी दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता