ब्रेकिंग
पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायलBPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालानपाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायलBPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान

सम्राट चौधरी के खिलाफ JDU ने दर्ज कराया केस, ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर कही थी ये बात

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जेडीयू ने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जेडीयू के प्रदेश सचिव ने सम्राट चौधरी के खिलाफ मुंगेर की

सम्राट चौधरी के खिलाफ JDU ने दर्ज कराया केस, ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर कही थी ये बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जेडीयू ने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जेडीयू के प्रदेश सचिव ने सम्राट चौधरी के खिलाफ मुंगेर की कोर्ट में कंप्लेन केस दर्ज कराया है, जिसमें तारापुर विधायक समेत कुल 22 लोगों का गवाह बनाया गया है।सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया था कि मुंगेर में ललन सिंह की मटन पार्टी के दौरान कार्यकर्ताओं को शराब बांटी गई थी, जिसपर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि सम्राट चौधरी अपने बयान के लिए माफी मांगे।


दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने बीते 14 मई को मुंगेर के पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन पार्टी का आयोजन किया था। इस आयोजन को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने एक बयान में कहा था कि जेडीयू के लोग अभी से ही वोट के लिए भोज भात और दारू की व्यवस्था में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ललन सिंह की मटन पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच शराब बांटी गई।


सम्राट चौधरी के इस बयान पर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जताई। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दो दिनों का अल्टीमेटम दे दिया था और कहा था कि दो दिनों के भीतर सम्राट चौधरी अगर यह साबित नहीं कर पाते हैं कि मटन पार्टी में शराब बांटी गई है तो जेडीयू उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराएगी। इसी बीच जेडीयू के मुंगेर जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल की ओर से सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा गया और कहा कि 15 दिनों के अंदर वे सबूत पेश करें, वर्ना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


अब जेडीयू के प्रदेश सचिव संतोष सहनी ने मुंगेर की कोर्ट में सम्राट चौधरी के खिलाफ कंप्लेन केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि सम्राट चौधरी ने ऐसा बयान देकर जेडीयू को अपमानित किया है और उनके इस बयान से जेडीयू आहत हुई है। इस मामले में तारापुर जेडीयू विधायक समेत कुल 22 लोगों को गवाह बनाया गया है। अधिवक्ता ओम नाथ ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में नालसी वाद लाया गया है, जिसमें बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अभियुक्त बनाया गया है।