ब्रेकिंग
CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

सक्षमता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 26 तारीख को परीक्षा

PATNA : बिहार सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 14 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड bs

सक्षमता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे  करें डाउनलोड; 26 तारीख को परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 14 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड bsebsakshamta com से आसानी से अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं।


दरअसल, यह बिहार में नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से राज्य में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट  bsebsakshamta.com पर जाएं।


उधर, इससे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सक्षमता परीक्षा में फेल होने पर भी नियोजित शिक्षकों को सेवा से मुक्त करने पर सरकार का अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग की एक कमेटी ने अपनी अनुशंसा इस विषय पर की है। जिस पर अभी तक सरकार ने फैसला नहीं लिया है।शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षकों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए साक्षमता परीक्षा ली जा रही है।