ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने की घोषणा, कहा..हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे

SAMASTIPUR: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी आभार यात्रा पर निकले हैं। आज समस्तीपुर में उनकी यात्रा पहुंची जहां उन्होंने वहां की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि यदि उनकी

विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने की घोषणा, कहा..हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी आभार यात्रा पर निकले हैं। आज समस्तीपुर में उनकी यात्रा पहुंची जहां उन्होंने वहां की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि यदि उनकी सरकार बिहार में बनी तो 200 यूनिट बिजली हम फ्री में देंगे। 


वही लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी द्वारा विदेश में आरक्षण पर दिए एक बयान पर हाय तौबा मचाने वाले बीजेपी पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। समस्तीपुर में आभार यात्रा के क्रम में अपने दूसरे दिन के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से पहले मीडिया कर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा है कि बीजेपी तो है ही अफवाह फैलाने वाली और सबसे झूठा पार्टी। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी तो कई बार कह चुके है कि वे जाति आधारित जनगणना कराएंगे।संविधान और आरक्षण को कभी खत्म नही होने देंगे।  फिर भी उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर लोगो को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।तेजस्वी यादव ने उल्टे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए  कहा कि बिहार में मिले समर्थन के बदौलत ही बीजेपी आज केंद्र की सरकार में है, यहां से कई मंत्री होने के बावजूद बिहार के लोगों के लिए कोई काम नही किया जा रहा है।


विशेष राज्य के दर्जे के अलावे किसी भी तरह के मदद से केंद्र सरकार अपने हाथ खड़े कर रही है।करीब 20 साल से बिहार में डबल इंजन की सरकार है जो सिर्फ लोगो को ठगने का काम किया है।नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी है।यहां प्रति व्यक्ति आय काफी कम है। 


तेजस्वी यादव ने बिहार में लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर से आमलोगों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनी तो वे 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अभी चारो तरफ प्रीपेड बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर हाहाकर मचा हुआ है।देश मे सबसे मंहगी बिजली बिहार को ही मिल रही है।


बता दें कि तेजस्वी यादव आभार यात्रा पर समस्तीपुर में ही है जहाँ वे कल उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के आरजेडी कार्यकर्ताओ से फीडबैक लिया था जबकि आज समस्तीपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं से मिल कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा कर रहे है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता