ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वैक्सीनेशन पर बोले सांसद नित्यानंद राय, भ्रम फैलाने वालों का चेहरा जल्द होगा बेनकाब

SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय बीजेपी जिला कार्यालय में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पी

वैक्सीनेशन पर बोले सांसद नित्यानंद राय, भ्रम फैलाने वालों का चेहरा जल्द होगा बेनकाब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय बीजेपी जिला कार्यालय में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू और अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जा रही है। पटौरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होगा। जिसकी क्षमता पांच सौ लीटर प्रति मिनट होगी।

इस दौरान सांसद नित्यानंद राय ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब लोगों की जिन्दगी बचेगी तभी किसी की राजनीति चलेगी और तभी लोकतंत्र भी जिंदा रहेगा। राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि वैक्सीन में गाय और अन्य जानवरों के खून होने की भी अफवाह फैलाई जा रही है। लेकिन उन्हें यह सोचना चाहिए कि कोविड से बचने के लिए वैक्सीन ही एक मात्र रामबाण उपाय है। इसलिए लोगों की जिंदगी बचे पहले यह जरूरी है। तभी हम और आप राजनीति कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर भ्रम फैलाने वाले लोगों का चेहरा जल्द ही बेनकाब हो जाएगा।


सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम के लिए एक-एक भारतीयों के जीवन का अमूल्य महत्व है। इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कोरोना की दूसरी लहर में 130 करोड़ आबादी वाले देश में रोजाना दस से बीस लाख कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या होगी। लेकिन पीएम की दुरदर्शिता के कारण यह कोरोना की रफ्तार पर नियंत्रण पाया जा सका। जितना भी नुकसान हुआ और जितनी मौतें हुई वह बेहद दुखद थी। यह बहुत ही अफसोस की बात है लेकिन कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने जो कदम उठाए वह काफी महत्वपूर्ण था। 2021 दिसंबर तक टीकाकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। बच्चों के टीकाकरण पर भी काम चल रहा है। कोरोना से लड़ने के लिए देश में एक नहीं दो वैक्सीन बनाए गये। यह केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता